शनिवार, 2 फ़रवरी 2008

गुरु महिमा

गुरु ब्रह्मा गुरु विष्णु है, गुरु ही जान महेश।
गुरु महिमा नहीं कह सकें, सहस शारदा शेष॥॥

ब्रह्मा जी सृष्टि रचें विष्णू रक्षा कार्य।
प्रलय कार्य शंकर करें, सद्गुरु तीनों कार्य॥॥

गुरु-ज्ञान प्रतिरूप है, गुरु ब्रह्म और ईश।
गुरु अनुकम्पा के बिना, मिलें नहीं जगदीश॥॥

गुरु समझो उस व्यक्ति को, जिसका तन-मन एक।
करनी-कथनी एक सी, बात कहे सविवेक॥॥

जीव-ब्रह्म और जगत्‌ का, गुरु दे भेद बताय।
दरस-परस से हृदय का, कल्मष देय भगाय॥॥

गुरु वाणी का भूलकर, करो नहीं अपमान।
सात जन्म में भी नहीं, होगा पिफर कल्याण॥।

बिना गुरु के गति नहीं, गुरु बिन मिले न ज्ञान।
निगुरा इस संसार में, जैसे सूकर, श्वान॥॥

गुरु बिन ज्ञान न होय मन, तेहि बिन मोह न भाग।
मोह गए बिन कल्प सत, होय न दृढ़ अनुराग॥॥

शिव सम अवगुन नष्ट कर, पोषे विष्णु समान।
ब्रह्मा सम सर्जन करें, मन में भगती-ज्ञान॥॥

गुरु महिमा की मित नहीं, गावत वेद पुरान।
भट्ट निरक्षर भी भए, कृपा-कोर विद्वान॥॥

अन्ध्कार-अज्ञान-निशि, गुरु-रवि देत नसाय।
बिनु दिनेश नहि तम नसै, कीजै कोटि उपाय॥॥

पूर्व पुण्य प्रारब्ध से, पावे गुरु-आशीष।
गुरु अशीष अरु कृपा से, द्रवैं राम जगदीश॥॥

परम मंत्र विश्वास है, गुरु-मुख निकला शब्द।
दृढ़ निश्चय नियमित जपै, व्यक्त होय अव्यक्त॥॥

कोई टिप्पणी नहीं: